Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय अधिवक्ता संघ ने कलकत्ता में हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

देश में बहन, बेटियों एवं महिलाओं के साथ दिनोदिन बढ़ते जा रहे दुष्कर्म के अपराध को देखते हुए एवं कलकत्ता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुये जघन्य अपराध दुष्कर्म और हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। सारे अधिवक्ता नेहरू चौक बिलासपुर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पैदल नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र बाजपेई, उपाध्यक्ष महिला एम आशा, सचिव वरुणेंद्र मिश्रा, सह सचिव विवेक सिंघल, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ उपस्थित रहे।

Exit mobile version