Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बैठक कर महंगाई भत्ता समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश में आंदोलन करने का किया ऐलान।

चार प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत विभिन्न मांगों के प्रति शासन की अनदेखी से नाराज प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी 6 अगस्त से चार स्तरों पर आंदोलन करेंगे। यह फैसला छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में लिया गया। फेडरेशन ने बताया कि फेडरेशन 6 अगस्त को इंद्रावती भवन से महानदी भवन तक मशाल यात्रा निकालेगा। दूसरे चरण में 20 से 30 अगस्त तक सांसदों और विधायकों को ज्ञापन सौंप कर डीए की बकाया रकम जीपीएफ खाते में जमा करने, शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान और केंद्र के समान एचआरए की मांग की जाएगी। तीसरे चरण में 11 सितंबर को जिला-ब्लॉक में मशाल रैली और चौथे चरण में 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिलों में धरना प्रदर्शन होगा।

Exit mobile version