Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने ईद मिलादुन्नबी अवकाश की तिथि संशोधन की मांग की,फेडरेशन ने 6 सितंबर की जगह 5 सितंबर को छुट्टी देने की सिफारिश की…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि ईद मिलादुन्नबी के अवकाश में संशोधन किया जाए। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने चीफ सेकरेट्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में 6 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन फेडरेशन का सुझाव है कि यह अवकाश 5 सितंबर को दिया जाए।कमल वर्मा ने पत्र में अनुरोध किया है कि 6 सितंबर के स्थान पर 5 सितंबर को अवकाश देने का निर्देश जारी किया जाए।फेडरेशन का यह कदम कर्मचारियों की सुविधा और आयोजन की दृष्टि से उचित बताया जा रहा है।

Exit mobile version