
एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंच कर पूर्व मंत्री, विधायक कवासी लखमा एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत एआईसीसी सचिव ज़रिता लैतफलांग, एआईसीसी सह-सचिव विजय जांगिड़ एवं प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही स्थान पर बैठी भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य की एजेंसी का गलत उपयोग कर रही है उनके द्वारा अपने विरोधियों को रोकने के लिए इस तरह से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है और इन सभी का डटकर सामना करेगी । हालांकि उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और बताया कि वह न्यायपालिका पर भरोसा रखते हैं और जो भी सहयोग होगा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता करेंगे इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकना चाहती है यही वजह है कि इस तरह की हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।




