38.7 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ का 25वां स्थापना दिवस: रिवर व्यू में 10,000 दीपों से जगमगाया जश्न, 5 नवंबर को राज्योत्सव

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है।

उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया।

कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस विशेष अवसर पर जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है।

शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

स्व सहायता समूह की दीदियों ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दीप जलाकर और रंगोली सजकर राज्य के 25 वीं स्थापना दिवस का उत्सव मनाया। पुलिस परेड मैदान बिलासपुर में 5 नवंबर की शाम आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर मधुर भजन एवं संगीत प्रस्तुत करेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles