Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ की पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट टीम को तीसरा स्थान, 34 मेडल जीत भारतवर्ष में किया बेहतर प्रदर्शन, खिलाड़ी हुए प्रोत्साहित

कर्नाटक के कोप्पल सिटी में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब जूनियर जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर को इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन एवं कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई । उक्त प्रतियोगिता में 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के 1400 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया ।जिसमें छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ आठ स्वर्ण पदक 8 रजत पदक एवं 18 कांस्य पदक कुल 34 पदक प्राप्त कर प्रि-टीन कैटेगरी मे पूरे भारतवर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ टीम में प्रदेश के 6 जिलों के 55 खिलाड़ी शामिल थे जिसमे बिलासपुर के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ के महासचिव शेख समीर ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीम को आशा अनुरूप पदक प्राप्त हुए है पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ट्राफी हासिल किया है हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए ये गौरव का पल है ।

Exit mobile version