Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर आसमान में होगी शौर्य की उड़ान,सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम दिखाएगी रोमांचक हवाई करतब

छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के शानदार प्रदर्शन का साक्षी बनेगा।बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट-इन-द-स्काई और एरोहेड जैसी फॉर्मेशन्स के जरिए यह शो राज्य के युवाओं और नागरिकों में गर्व, रोमांच और देशभक्ति की भावना भर देगा।राज्य शासन और वायुसेना की संयुक्त तैयारियों के तहत यह प्रदर्शन रजत जयंती समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।सूर्यकिरण टीम ने अब तक भारत और दुनिया में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं, जिनमें श्रीलंका, यूएई, सिंगापुर, ब्रिटेन और थाईलैंड शामिल हैं।2015 से यह HAL Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer के साथ उड़ान भर रही है और युवाओं को सेना में सेवा के लिए प्रेरित करती है। टीम की उड़ानों की सटीकता और अनुशासन इसे एशिया की एकमात्र नौ विमान वाली एरोबैटिक टीम बनाता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है कि सूर्यकिरण टीम हमारे रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेगी। यह शो राज्य के विकास और राष्ट्रीय गौरव की उड़ान का प्रतीक बनेगा और युवाओं को देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा।इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार नवा रायपुर में इस रोमांचक एरोबैटिक शो के साक्षी बनेंगे।

Exit mobile version