Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर गूंजेगा आसमान5 नवम्बर को नवा रायपुर में होगा सूर्यकिरण एरोबैटिक शो

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर 5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के शौर्य से गूंजेगा। रजत जयंती महोत्सव के तहत यह शो देशभक्ति और गर्व की भावना को नए आयाम देगा।सूर्यकिरण टीम बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट-इन-द-स्काई और एरोहेड जैसे शानदार हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। राज्य शासन और वायुसेना के संयुक्त प्रयास से आयोजन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सूर्यकिरण शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की उड़ान का प्रतीक बनेगा। उन्होंने नागरिकों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की।

Exit mobile version