Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ के आईटीआई कॉलेजों में होगा बड़ा बदलाव,हर साल 10 हजार युवा सीखेंगे आधुनिक तकनीक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के NAMTECH कॉलेज का किया दौरा, मॉडल को छत्तीसगढ़ में लागू करने की तैयारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH कॉलेज का दौरा किया और वहां की आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के आईटीआई कॉलेजों को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि युवा स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी नई तकनीकें सीख सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एक नेटवर्क मॉडल तैयार किया जाएगा, जिसके तहत हर साल लगभग 10 हजार युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवाओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक कौशल मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ के युवा नई तकनीक और नवाचार के साथ अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version