Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एकदिवसीय प्रवास पर कोटा विधानसभा पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपनी शुरुआत रतनपुर के

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एकदिवसीय प्रवास पर कोटा विधानसभा पहुंचे इस दौरान उन्होंने अपनी शुरुआत रतनपुर के

मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर की इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां महामाया के समक्ष पूजा अर्चना कर साल की शुरुआत की उप मुख्यमंत्री ने मां महामाया के सामने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए हमेशा प्रदेश में सुख समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में जो भी वादे किए हैं उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा 21 क्विंटल प्रति एकड़ के साथ ₹3100 में धान खरीदी इसी साल से शुरू की जाएगी इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना महतारी वंदन योजना के साथ अन्य योजनाओं को भी पूर्ण करने की शुरुआत हो चुकी है उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा ने जो वादा किया है वह निश्चित तौर पर पूरा होगा भले इसमें थोड़ा समय लग जाए पूर्ववर्ती सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में विकास के काम को ठप किया था उसे भाजपा की सरकार प्रगति पर लेगी ऐसा विश्वास जनता को भाजपा दिला रही है।

Exit mobile version