Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र पर पहला प्रश्न, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन की खरीदी में अनियमितता पर उठाया सवाल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नए विधानसभा के पहले सत्र पर पहला प्रश्न लगाया। उन्होंने विद्यालयों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन खरीदी में हुई अनियमितता का जुड़ा मामला उठाया। उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के द्वारा सूचिता योजना के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 45 करोड़ के सैनेटरी नैपकिन-वेंडिंग मशीन कि खरीदी की गयी थी जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान से खरीदी में गड़बड़ी और मशीनें काम ना करना और इन मशीनों के स्थापित एवं संधारण में अब तक पर कोई भी ठोस कदम विभाग द्वारा नहीं उठाया गया इसके लिए मंत्री से जांच कराने की मांग की। जिस पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अपूर्ण जानकारी दी गयी जिसे आगे जानकारी देने की बात कही साथ ही इड मामले पर जांच कराने की बात कही है। श्री कौशिक ने कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि प्रदेश में माताओं- बहनों व महिलाओं के लिए जो सबसे आवश्यक योजना है।

Exit mobile version