
शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका कुछ समय के लिए मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में रुके इस दौरान उन्होंने यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए प्रशासनिक कामकाज की जानकारी ली हालांकि राज्यपाल का कार्यक्रम कोरबा और कोरिया में प्रस्तावित है लिहाजा कोरबा जाते समय वे बिलासपुर में रुके थे और यहां प्रशासनिक अधिकारियों में जनता के बीच बेहतर काम के लिए उन्हें निर्देश भी दिए राजपाल के आगमन को देखते हुए पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई थी।




