Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्व हरेली का हर ओर दिखा उत्साह, ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली के रही धूम,रेल कर्मचारी संघ ने भी मनाया हरेली तिहार

लोक पर्व हरेली की धूप गुरुवार को छत्तीसगढ़ में देखने को मिली सभी जगह पर किसान अपने उपकरण की पूजा अर्चना कर खेती किसानी से अब पूर्ण कर रहे हैं जिसे सावन महीने के अमावस्या को हरेली मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है इसी कड़ी में गुरुवार को हरेली के मौके पर बिलासपुर में भी हरेली की धूम नजर आई रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट स्केटिंग ग्राउंड में छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी संघ के द्वारा हरेली पर्व मनाया गया

इस मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद किसानों के उपकरणों की यहां पूजा कर हरेली की परंपरा निभाई गई इसके बाद पारंपरिक गेड़ी चढ़कर छत्तीसगढ़ी सभ्यता को यहां दर्शाने की कोशिश की गई हरेली का यह त्यौहार छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार माना जाता है इस दिन कृषि उपकरण के साथ किसान देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना करता है।

हरेली पर्व पर नारियल की हार जीत खेलने का लुफ्त भी उठाया गया। हर साल छत्तीसगढ़ रेल कर्मचारी संघ के द्वारा इसी तरह हरेली पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है इस बार भी जिस तरह से समूह में एकत्र होकर इस त्यौहार को मनाया गया है

वह छत्तीसगढ़ी परंपरा को तेज भर में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभैगी हालांकि अब यह त्यौहार ग्रामीण अंचलों से निकलकर शहरी क्षेत्र में भी पहुंच चुका है और शहर में भी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया।

Exit mobile version