Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का जापान दौरा निवेश व सांस्कृतिक साझेदारी पर बड़ा फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपो 2025 जापान में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का अवलोकन करते हुए प्रदेश की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और औद्योगिक प्रगति को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक साझेदारियों का भविष्य-तैयार केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।सीएम ने इन्वेस्टर कनेक्ट, ओसाका में जापानी निवेशकों से मुलाकात कर राज्य की निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया।

इसी दौरान उन्होंने सरताज फूड्स, ओसाका को $11.45 मिलियन 100 करोड़ का निवेश आमंत्रण दिया, जिससे फूड प्रोसेसिंग सेक्टर मजबूत होगा, किसानों व युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।जापान की मोराबू हंशिन कंपनी के अध्यक्ष नाओयुकी शिमादा से कौशल प्रशिक्षण व कार्यबल आदान-प्रदान पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

वहीं, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को छत्तीसगढ़ में इंडिया-जापान स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने हेतु निवेश आमंत्रण दिया गया। इसके अलावा, बायोसीड्स कॉर्पोरेशन, इशिवाका को राज्य के भूजल से भारी धातु प्रदूषण से निपटने के लिए निवेश हेतु आमंत्रित किया गया।

भारत पैवेलियन का अवलोकन करते हुए सीएम ने इसे नवाचार और परंपरा का सुंदर संगम बताया। उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित हैं और यह दौरा प्रदेश के लिए निवेश, कौशल और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खोलेगा।

Exit mobile version