Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि,पंडरी और बलौदाबाजार IPHL देश की प्रथम-द्वितीय क्वालिटी सर्टिफाइड लैब CM ने दी बधाई, कहा यह स्वास्थ्य तंत्र में वैज्ञानिक सुधारों का प्रमाण

छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पंडरी रायपुर और बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स को NQAS के तहत देश की पहली और दूसरी क्वालिटी सर्टिफाइड IPHL का दर्जा दिलाया है। दोनों लैब्स को गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्ध जांच प्रक्रिया में उत्कृष्ट स्कोर मिला है। इस उपलब्धि को राज्य में चल रहे वैज्ञानिक व संरचनात्मक स्वास्थ्य सुधारों का परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री ने टीम को बधाई दी और कहा कि IPHL मॉडल अब पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को तेज, सटीक और विश्वसनीय जांच सेवाएँ मिलेंगी।

Exit mobile version