Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ को मिली रेल विकास की नई रफ्तार, खरसिया-धर्मजयगढ़ कॉरिडोर तैयार, गेवरा-पेंड्रा डबल लाइन अगला लक्ष्य

बिलासपुर रेल मंडल के अधीन तैयार हुए इस कॉरिडोर से औद्योगिक परिवहन को जबरदस्त गति मिलेगी। जीएम तरुण प्रकाश ने बताया कि अब अगला लक्ष्य गेवरा से पेंड्रा रोड तक बनने वाली डबल लाइन है, जो छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेल लिमिटेड (CEWRL) के तहत बन रही है। इस प्रोजेक्ट को अगले एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, अन्य छोटे-बड़े रेल प्रोजेक्ट्स को 2026-27 तक पूरा करने की योजना है।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में न केवल रेल संपर्क बेहतर होगा, बल्कि माल परिवहन की क्षमता में भी बड़ा इजाफा होगा। सरकार द्वारा आयोजित की जा रही एक्जीबिशन और कार्यक्रमों के जरिए जनता को बताया जा रहा है कि कैसे यह बदलाव उनकी जिंदगी आसान बना रहे हैं।

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे ये परिवर्तन छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क में खास स्थान दिला रहे हैं। इससे न सिर्फ राज्य के औद्योगिक विकास को दिशा मिलेगी, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा भी प्राप्त होगी।

Exit mobile version