Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की ओर ,नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन का शिलान्यास…

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेश चतुर्थी के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने पौधरोपण भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बिजली उत्पादन क्षमता वर्ष 2000 में 1400 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गई है। आने वाले वर्षों में तीन लाख करोड़ के एमओयू से 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन संभव होगा।उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राज्य तेजी से मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा है। नई उद्योग नीति से पावर सेक्टर में बड़े निवेश के रास्ते खुले हैं।करीब 270 करोड़ की लागत से बनने वाला यह नौ मंजिला ग्रीन एनर्जी आधारित मुख्यालय 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाला होगा, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ और तीनों पावर कंपनियों के लिए अलग टॉवर शामिल होंगे।

Exit mobile version