30.2 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

*छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की हुई संभागीय महा बैठक, मोदी की गारंटी का इंतजार, नही तो 100 दिन बाद बड़ा आंदोलन*

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की हुई संभागीय महा बैठक, मोदी की गारंटी का इंतजार, नही तो 100 दिन बाद बड़ा आंदोलन

कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ पीछले पांच साल तक छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन किया,लेकिन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें नियमित नही किया । अब जब सत्ता परिवर्तन हो गया है तब आज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने बिलासपुर में संभागीय महा बैठक बुलाई। बैठक में नियमितीकरण को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को याद करते हुए बीजेपी के घोषणा पत्र में 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों को चिन्हित कर नियमित किए जाने के वादे को लेकर भी चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ने कहा की हमने कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ खूब धरना प्रदर्शन किया। अगर बीजेपी सरकार हमें 100 दिन के भीतर नियमित नही करती,तो प्रदेश के 25 हजार अनियमित कर्मचारी रायपुर में महा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles