Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ ने सतत विकास की दिशा में बढ़ाया कदम, राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट ,2024 मुख्यमंत्री बोले लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध…

रायपुर :- नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सतत विकास लक्ष्य राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 का विमोचन किया।इस मौके पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित पूरे मंत्रिपरिषद के सदस्य मौजूद रहे। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2023 में राज्य का कंपोजिट स्कोर 69 था, जो 2024 में बढ़कर 70 हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, ऊर्जा और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देकर सतत विकास लक्ष्यों को गति दे रही है।उन्होंने इसे राज्य की सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए 2030 तक लक्ष्यों की पूर्ति का संकल्प दोहराया।वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यह रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रगति की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करती है और भविष्य की नीतियों व योजनाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इसे जिलों की चुनौतियों और ताकत के अनुरूप दिशा तय करने का अहम साधन बताया।रिपोर्ट के मुताबिक 28 जिले फ्रंट रनर, 5 परफॉर्मर और धमतरी अचीवर श्रेणी में शामिल हुआ। 40 संकेतक पहले ही 2030 के लक्ष्य पूरे कर चुके हैं, जबकि अगले दो से तीन वर्षों में 83 और लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।

Exit mobile version