Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन,खेल स्पर्धा के साथ किया गया सावन सुंदरी का चयन

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम मनाया गया सर्वप्रथम गुलाब फूल देखकर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया जा गया। महिलाओं के द्वारा सावन व अन्य थिमों पर डांस एवं रिल बनाया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला द्वारा रैंप वॉक भी किया गया। सावन के इस महीने को हरियाली के तौर पर जाना जाता है यही वजह है कि विभिन्न संगठन में मौजूद महिलाओं के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम के माध्यम से एक समूह में इकट्ठा होकर इस महीने को हरियाली के रूप में मनाया जाता है।

लिहाजा इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उमंग और खुशियों के बीच इस पूरे कार्यक्रम में शामिल हुई।

Exit mobile version