
छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में कलेक्टर ऑफिस के पास छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित है। राज्य स्थापना दिवस पर यह प्रतिमा उपेक्षित नजर आई। छत्तीसगढ़ महतारी जो राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी थी। लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रतिमा स्थल पर किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।

कलेक्टर ऑफिस के पास स्थित प्रतिमा पर धूल जमी दिखी । इसके साथ ही आसपास में गंदगी पसरी हुई है। देख कर लग रहा है कि यहां नियमित साफ सफाई तक नहीं की जाती है। एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी का हर मंच से महिमामंडन किया जाता है। वहीं दूसरी ओर देखा जा रहा है कि कलेक्टर ऑफिस के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को स्थापना दिवस पर कोई पूजने वाला नहीं है।





