Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की तैयारी ,दक्षिण कोरिया के साथ रेलवे विकास को लेकर चर्चा…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को बल देने के साथ ही सतत परिवहन अवसंरचना के निर्माण में सहायक होगी।इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का विश्वास हासिल हुआ है। फरवरी 2025 की तुलना में यह आंकड़ा 2.9% बढ़ा है, जिससे उन्हें बड़े राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। सुशासन तिहार, त्वरित निर्णय और जनता से सीधा जुड़ाव उनकी सफलता के प्रमुख आधार बताए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने दक्षिण कोरिया में UNECORAIL के सीईओ श्री डोंग पिल पार्क से मुलाकात कर स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। यह साझेदारी छत्तीसगढ़ की लॉजिस्टिक्स क्षमता को सुदृढ़ करेगी और राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी।

Exit mobile version