
छत्तीसगढ़ में गौरव और उपलब्धियों का दिन रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल ने प्रदेश आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसी दौरान महिला कबड्डी विश्व कप की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर संजू देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जहाँ मुख्यमंत्री ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए सम्मान और शुभकामनाएँ दीं।

वहीं जशपुर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा समारोह में कुम्हार समाज के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने, 25 लाख रुपए की घोषणा और 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण हुआ।राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य ने अपनी पहचान मजबूत की। नई दिल्ली में आयोजित 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में छत्तीसगढ़ पवेलियन को उत्कृष्ट थीमैटिक प्रस्तुति के लिए “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” मिला।

पवेलियन में राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा, जनजातीय कला, कोसा सिल्क, ढोकरा उत्पाद और आने वाले टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया गया, जिसने आगंतुकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया।




