26.7 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का कहर, शीतलहर–कोहरे का अलर्ट मैनपाट में पारा 4 डिग्री के करीब, जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।सरगुजा संभाग में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मैनपाट में पारा करीब 4 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिलों में घना से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।रायपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी संभव है।कड़ाके की ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर ठंड का असर बढ़ा है और अस्पतालों में सर्दी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles