Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नए केस, रायपुर बिलासपुर में बढ़ा खतरा स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी लापरवाही पड़ी तो फिर बिगड़ सकता है हालात

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है।राज्य में कुल 11 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें रायपुर से 5, बिलासपुर से 3, सरगुजा से 2 और महासमुंद से 1 मामला सामने आया है। यह आंकड़ा भले ही बड़ा न हो, लेकिन यह संकेत जरूर है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार, कई मरीज बिना लक्षण वाले हैं, जो दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं।मास्क पहनना, भीड़ से बचना और समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी बताया गया है।राज्य में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 53 रह गई है। बावजूद इसके, रायपुर और बिलासपुर जैसे प्रमुख शहरी इलाकों में संक्रमण के नए मामले सामने आना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का कहना है कि जरा सी लापरवाही फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ा सकती है।

Exit mobile version