Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ देशभर के 2500 खिलाड़ी 9 खेलों में दिखाएंगे दम, रायपुर-बस्तर-सरगुजा बने केंद्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज हुआ। साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और अधोसंरचना मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस महाकुंभ में देशभर के 30 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को मिल रही नई दिशा का उल्लेख करते हुए ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयोजन में साइखोम मीराबाई चानू और दिलीप तिर्की की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित यह खेल महाकुंभ जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के साथ खेल और संस्कृति के संगम का प्रतीक बन गया है।

Exit mobile version