Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में खेल, समाज और संवेदन शीलता की नई पहचान सीएम साय की बड़ी पहलें

छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन की गतिविधियाँ इन दिनों खेल प्रतिभाओं को मंच देने, आदिवासी समाज के उत्थान और दिव्यांगजनों के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इसे राज्य के लिए गौरव बताया।इसी के साथ रायगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज सम्मेलन में उन्होंने शिक्षा, रोजगार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सीएम ने कहा कि सक्षम समाज वही है, जहाँ बराबरी के अवसर हों और किसी को उसकी सीमाओं के कारण पीछे न रहना पड़े। सरकार शिक्षा, रोजगार और कल्याण योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों, युवाओं और आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version