Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियो ने किया भाटापारा में भी किया विरोध प्रदर्शन।

छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियो ने किया भाटापारा में भी विरोध प्रदर्शन किया। रेल मंत्री के नाम भाटापारा स्टेशन प्रबंधक को कांग्रेशियो ने ज्ञापन सौंपा है।

भाटापारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस शहर के कार्यकर्ता भाटापारा रेलवे स्टेशन पहुचे। जिन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम रेलवे प्रबंधक स्टेशन भाटापारा को ज्ञापन दिया है। इस अवसर पर हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला चल रहा है । वर्तमान में 72 ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखण्ड के मध्य तीसरी रेल लाइन जोड़ने के नाम पर रद्द कर दिया गया है जिससे 4 अगस्त से 10 अगस्त तक 72 ट्रेने प्रभावित रहेगी।

रेलवे का यह कदम बेहद गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे समय जब रक्षाबनधन का त्योहार छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली है। इस अवधि में बड़ी सख्या मे ट्रेनों को रद्द करना यात्रियो के ऊपर अत्याचार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से यात्री ट्रेनों के नियमित चलाने और यात्री सुविधाओं में मिलने वाली रियायत को बहाल करने की मांग की, साथ ही रेलवे के निजीकरण पर तत्काल विराम लगाने की मांग की गई है। शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता सम्मिलित हुए।

Exit mobile version