Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्साह, वाडीलाल ग्रुप सहित गुजरात के उद्योगपतियों ने दिखाई रुचि अहमदाबाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात, खाद्य प्रसंस्करण से लेकर औद्योगिक विकास तक हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल बनता जा रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान गुजरात के कई प्रमुख उद्योगपतियों और वाडीलाल ग्रुप ने राज्य में निवेश की गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई अहम मुलाकात में खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।वाडीलाल ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवांशु गांधी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आइसक्रीम, फ्रोजन फूड और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। श्री गांधी ने कहा कि कंपनी पश्चिमी और उत्तरी भारत में मजबूत नेटवर्क के बाद अब पूर्वी भारत, विशेषकर छत्तीसगढ़ में अपने उत्पादन और वितरण केंद्र का विस्तार करने जा रही है।इस दौरान गुजरात के अन्य उद्योग समूहों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट की और छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध, संसाधन संपन्न और सुविधाजनक राज्य है, जहाँ निवेश के लिए बेहतर माहौल और अवसर मौजूद हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग और सुगम औद्योगिक नीति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उद्योग और रोजगार दोनों के लिए उभरता हुआ केंद्र है और ऐसे निवेश प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।

Exit mobile version