Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड केस, 24 घंटे में 9 नए मरीज मिले JN.1 वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 28 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कुल 9 नए कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 केस सामने आए हैं, जो हाल के दिनों में एक दिन में दर्ज की गई सबसे ज्यादा संख्या है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल राज्य में कुल 28 एक्टिव मरीज हैं। इनमें सबसे अधिक 18 रायपुर में, 6 बिलासपुर में, 3 दुर्ग में और 1 बस्तर में हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 27 मरीज होम आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 1 मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट जारी किया है और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत जांच कराएं।

Exit mobile version