Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शराब महंगी; पव्वे से लेकर बोतल-कैन तक के दामों से 10 से 40 रुपये का इजाफा।

छत्तीसगढ़ में भी 1 अप्रैल से शराब महंगी हो गई है। प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में पव्वे से लेकर बोतल-कैन तक के दामों से 10 से 40 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। कोरोना काल के समय लगाए गए सभी टैक्स हटा दिए हैं। प्रदेश सरकार को आगामी वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का टारगेट मिला है।

शराब पीने के शौकीनों को बड़ा झटका लगा रहा है, क्योंकि 1 अप्रैल से देश में शराब महंगी हो गई है। दरअसल 1 अप्रेल से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही नई एक्साइज पॉलिस भी लागू हो गई है। इससे बीयर, देसी और अंग्रेजी तीनों प्रकार की शराब के दामों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में सरकारों ने शराब के नए रेट जारी कर दिए हैं। शराब के ठेकेदारों को भी नोटिफिकेशन भेज दिया गया है। नए रेट 1 अप्रेल सोमवार से ही लागू हो गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश जारी किया गया है।

Exit mobile version