Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट ,अमर अग्रवाल की राजभवन पहुंच से अटकलें तेज…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।इसी बीच बिलासपुर से बीजेपी विधायक अमर अग्रवाल सोमवार को अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। चूंकि उनका नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में चर्चा में है, इसलिए उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में खासा अहम माना जा रहा है।मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े सवाल पर अमर अग्रवाल ने कहा, यह मेरा विषय थोड़ी है, वो तो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।उनका यह बयान संकेत देता है कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री के फैसले पर ही सब निर्भर है। बावजूद इसके, उनके राजभवन जाने से मंत्री पद की अटकलें और तेज हो गई हैं।सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। ₹जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा है,उनमें दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और बिलासपुर के अमर अग्रवाल शामिल हैं। गजेंद्र यादव के पिता आरएसएस के प्रांत संचालक रहे हैं और यादव समाज की मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं राजेश और अमर अग्रवाल भी साय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version