34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार वापसी, चार दिन अलर्ट,भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सरगुजा में नदी में बहा मासूम…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर समेत सभी 33 जिलों में अगले चार दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।सोमवार को झमाझम बारिश के बाद शनिवार को भी कई इलाकों में खंड वर्षा का सिलसिला जारी रहा।उमसभरी गर्मी और बारिश के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मानसूनी रेखा और चक्रवाती परिसंचरण के असर से आने वाले दिनों में बारिश और तेज होने का अनुमान है।भारी वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिलासपुर में सोमवार सुबह से लगातार खंड वर्षा होती रही। वहीं रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में 52 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने लगा।सरगुजा से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां नदी में नहाने गया एक मासूम तेज बहाव में बह गया। खोजबीन के बाद बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर मिला। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।मौसम विभाग ने अगले 96 घंटों तक सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles