Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला – दो दिन बढ़ेगी रात की गर्मी, फिर लौटेगी ठंड बस्तर में हल्की बारिश के आसार, अगले हफ्ते फिर कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो दिनों बाद तापमान फिर नीचे गिरेगा और प्रदेश में ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी।इस बीच बस्तर संभाग में मौसम में बदलाव ज्यादा साफ दिखेगा। 1 दिसंबर को दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। बाकी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और सरगुजा सहित अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ जिम्मेदार है, जो अब कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील होने की स्थिति में है। इसके कारण दक्षिण भारत में बारिश और नमी बढ़ी है, जिसका अप्रत्यक्ष असर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद प्रदेश में रात का तापमान फिर तेजी से गिर सकता है, जिससे आने वाले हफ्ते में ठंड दुबारा बढ़ सकती है।

Exit mobile version