Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोच की रफ्तार पर,बढ़ती भीड़ और गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला

गर्मी की छुट्टियों में जब यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ रही है, तब रेलवे ने राहत की सांस दी है।बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब दोबारा 16 कोच के साथ पटरी पर लौट आई है। पहले सिर्फ 8 कोच के साथ चल रही इस हाई-स्पीड ट्रेन में सीटों की भारी किल्लत थी, लेकिन अब यात्रियों को सफर में आराम और सीट दोनों मिलेंगे।1 जून से यह ट्रेन दोगुनी क्षमता के साथ दौड़ाई जा रही है। पहले जहां सिर्फ 564 यात्री सफर कर पाते थे, अब वही संख्या बढ़कर 1128 हो गई है। यात्रियों की लगातार शिकायतें थी कि महंगी टिकट के बावजूद सीट नहीं मिल रही थी। रेलवे ने मांग को गंभीरता से लिया और 8 की जगह 16 कोच जोड़कर बड़ी राहत दी है।छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 11 दिसंबर 2022 को हुई थी और तब से यह ट्रेन सुविधाजनक सफर और तेज रफ्तार के चलते यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।समर वेकेशन में खास तौर पर परिवारों और छात्रों की भीड़ के चलते सीटों का संकट बन गया था, जिससे राहत देने के लिए यह फैसला किया गया।रेलवे का यह कदम सिर्फ भीड़ कम करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे को बनाए रखने का भी संकेत है। अब यात्रियों को सफर के लिए महंगे विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Exit mobile version