Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में वन अधिकारियों का बड़ा तबादला, बिलासपुर में नई जिम्मेदारी,मनोज पांडे और अभिषेक सिंह को मिली कमान, प्रभात मिश्रा होंगे सेवानिवृत्त

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। खासकर बिलासपुर परिक्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है।अब तक मुख्य वन संरक्षक प्रादेशिक के पद पर कार्यरत प्रभात मिश्रा 2007 बैच 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह मनोज कुमार पांडे 2007 बैच को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक कुमार सिंह 2009 बैच को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर नियुक्त किया गया है। उन्हें राज्य वन विकास निगम, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इसके अलावा अन्य जिलों और क्षेत्रों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांकेर में राजेश कुमार चंदेले, अंबिकापुर में एस. वेंकटाचलम, दुर्ग में एम. मर्सीबेला, जगदलपुर में आलोक कुमार और सरगुजा में दिलराज प्रभाकर को नई नियुक्तियां दी गई हैं।राज्य शासन का कहना है कि इन तबादलों से विभागीय कार्यों की गति बढ़ेगी और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं को और मजबूती मिलेगी। बिलासपुर की वन व्यवस्था अब मनोज पांडे और अभिषेक कुमार सिंह के हाथों में होगी।

Exit mobile version