Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं: राज्यपाल किसान, महिला और सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार के प्रयासों का उल्लेख

रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है।राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में विशेष पहल की जा रही है। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को भी महतारी वंदन जैसी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।कृषि क्षेत्र पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम हो रहा है। समर्थन मूल्य पर 25 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी की गई है और कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी किसान हितैषी बताया।सुरक्षा के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों नक्सली मारे गए और दो हजार से अधिक ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है, जिससे बस्तर क्षेत्र धीरे-धीरे भय के माहौल से बाहर निकल रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य में 25 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और सरकार विकास, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के संतुलित मॉडल पर काम कर रही है।

Exit mobile version