Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा का नया आयाम, उपभोक्ता बने ऊर्जा दाता,मुख्यमंत्री साय ने 1.85 करोड़ की सब्सिडी का ऑनलाइन अंतरण किया…..

रायपुर :- रायपुर में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब प्रदेश के उपभोक्ता केवल ऊर्जा उत्पादक नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी बन रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 618 उपभोक्ताओं के खातों में कुल 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी ऑनलाइन अंतरण की।मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से उपभोक्ताओं को सब्सिडी और आसान वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। साथ ही पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों को लेटर ऑफ अवार्ड भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम में उत्कृष्ट वेंडरों को सम्मानित किया गया और छात्र-युवाओं ने सौर ऊर्जा के महत्व पर विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता 1,400 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 30,000 मेगावाट हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

Exit mobile version