Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति बिलासपुर से लक्ष्मीनाथ साहू और तजम्मुल हक सहित अन्य को मिली नई जिम्मेदारी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ में 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिलासपुर जिले से भी कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।बिलासपुर से युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मीनाथ साहू को तिफरा ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ खरे उतरेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष, संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इसके साथ ही बिलासपुर के पूर्व पार्षद तजम्मुल हक को भी ब्लॉक अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा

Exit mobile version