Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ में GST रिफॉर्म को लेकर मंत्रियों का अवलोकन शुरू, दुकानदारों से की जा रही बातचीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर में किया बाजार भ्रमण, उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने का किया आग्रह

छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से लागू हुए नए GST रिफॉर्म के तहत सरकार राज्य भर में इसका प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिलासपुर के प्रमुख बाजारों का दौरा किया। वे सदर बाजार, गोल बाजार और सिटी कोतवाली क्षेत्र के दुकानों में पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात की।वित्त मंत्री ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वे नए GST सुधारों का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं।

उन्होंने बताया कि इन रिफॉर्म्स से न केवल उपभोक्ताओं को सस्ते दरों पर सामान मिलेगा, बल्कि बाजार में व्यापार की गति भी बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की खरीदारी क्षमता में वृद्धि होने से बाजार में सकारात्मक परिवर्तन देखा जाएगा।दौरे के दौरान वित्त मंत्री ने दुकानदारों से GST रिफॉर्म से जुड़े उनके अनुभव और सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में काम कर रही है।गौरतलब है कि राज्य के सभी मंत्री, विधायक और सांसद अब लगातार दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि इस रिफॉर्म का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल सके।

Exit mobile version