Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय समाज की महिला मंडल की बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित।

छत्तीसगढ़ राजपूत क्षत्रिय समाज की महिला मंडल की बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में खास बात यह रही की महिलाओं के शादी के बाद होने वाले संबंध विच्छेद के बढ़ते मामले और पारिवारिक विवाद को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिसमें संबंध विच्छेद रोक पर विशेष तौर से जोर दिया गया। वहीं समाज की महिलाओं एवं युवतियों के प्रतिभा और उनके उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए सम्मानित भी किया गया। इस बैठक में बिलासपुर संभाग के बिलासपुर जांजगीर-चांपा मुंगेली जीपीएम सारंगढ़ शक्ति कोरबा रायगढ़ से सामाजिक महिलाओं ने भाग लिया।

Exit mobile version