Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति, छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में प्रस्तुति देने आई,प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा की, कलेक्ट्रेट के मंथन सभागृह में उन्होंने अपने अनुभव शेयर किया ,इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कई बार आना हुआ है लेकिन बिलासपुर में पहली बार आई है ,यहां आकर उन्हें बहुत ही शांति मिली और लोगों से मिलकर अच्छा लगा खासकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन उन्हें बहुत ही पसंद आया।

सभी को स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ ही छठ पूजा की भी अग्रिम शुभकामनाएं दी । मैथिली ठाकुर ने भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, हिंदी, गीतो का मुखड़ा प्रस्तुत किया। मैथिली ठाकुर छठ घाट में आयोजित अरपा महाआरती में भी सम्मिलित हुई।

Exit mobile version