Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 100 सौ दिन पूरा होने पर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 100 सौ दिन पूरा होने पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने 100 सौ महिलाओं का शाल भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है उनके किये गये वायदो को छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 100 दिनों में पूरा कर दिखाया। किसानों के धान पूरा समर्थन मूल्य देने दो साल का बकाया बोनस देने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने और पीएससी परीक्षा में हुए घोटाले की जॉच करने जैसे अनेक कदम उठाये। महिलाओं को सशक्तिकरण करने की दिशा में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रूपये करीब 70 लाख महिलाओं के खातों में पैसा जमा कर दिये। मातृ शक्ति अपनी ताकत को पहचाने वे लोकसभा चुनाव में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाये और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने तन मन से जुट जायें। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू एक सीधे सरल व धार्मिक प्रवृत्ति के है। रामायण एवं अन्य ग्रंथों में उनकी विशेष रूचि है, वे लोरमी क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव रह चुके है इस नाते वे परिचय के मोहताज नही है। चुनाव जीतने के बाद लोकसभा प्रत्याशी पुनः आप लोगो से मिलने आयेंगे।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने सम्मान समारोह में महिलाओं को उनकी ताकत को याद दिलाते हुए कहा कि जहॉ महिलाओं का सम्मान होता है वहॉ देवता भी प्रसन्न होते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पुनः बनाने में आप लोग अपनी सक्रिय योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने आप लोग लोकसभा चुनाव में मुझे सर्वाधिक मतो से विजयी बनाने अपना योगदान दे आप लोगो की भूमिका महत्वपूर्ण है मेरा आप लोगो से यह एक निवेदन है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने अपनी ओजस्वी भाषण में उपस्थित महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि इस चुनाव में हम सभी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। भाजपा की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जो सरकार बनी है वह चुनावी घोषणा पत्र में किए गये वायदो को पूरा करने में सक्रियता से जुटी हुई है। अपने 100 सौ दिन के कार्यकाल में महतारी वंदन योजना प्रारंभ कर महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये जमा करा दिया। ऐसे अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप सभी भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को भारी मतो से विजयी बनाकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करने सक्रियता से कार्य करें। अंत में उपस्थित 100 सौ महिलाओं का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विभा गौरहा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, वंदना जेण्ड्रे, संध्या सिंह, निरजा सिन्हा, स्नेहलता शर्मा, मीना विश्वकर्मा, शोभा कश्यप, रीना गोस्वामी, नीता साहू, योगिता सिंह, लोकेश्वरी राठौर, पूजा इंगोले, किरण सिंह, मीनाक्षी बोमाडे, मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सुनीता राज, अनु मौर्य, शकुंतला काछी, सरोज साहू, चुन्नी मौर्य, मंजू साहू, बबीता ताम्रकार, ज्योति कश्यप, रीना झा, रीना नाग, माया पमनानी, गंगा साहू, सुषमा सिंह, स्मृति जैन, पूनम सिंह, श्वेता पांडे, सरिता कामड़े, कावेरी शर्मा, पुष्पा वैष्णव, संजू गुप्ता, संतोषी देवांगन, कीर्ति झा सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version