Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पहुंचे बिलासपुर,हुआ स्वागत,वक्फ बोर्ड के द्वारा बनाई जा रही योजना,

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे लूथरा में आयोजित हाजियों के सम्मान और बाउंड्री वॉल निर्माण की भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे सलीम राज का जगह-जगह स्वागत किया गया इस मौके पर राजीव गांधी चौक में भी मुस्लिम समाज के सदस्यों ने अध्यक्ष का फूल माला के साथ अतिथि स्वागत किया

इस मौके पर सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहा है और गरीब लोगों को हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है आने वाले समय में बोर्ड के द्वारा कई नई योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

Exit mobile version