28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के 25 वर्ष पूरे बिलासपुर सिटी ईस्ट–वेस्ट डिवीजन में रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सिटी ईस्ट और सिटी वेस्ट डिवीजन में भी रजत महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए। आयोजन के दौरान वर्ष 2020 से नवंबर 2025 तक विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आम नागरिकों को दी गई।रजत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर विशेष स्टॉल लगाए गए।

इन स्टॉलों के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की पूरी जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।योजना को लेकर उपभोक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार अब तक हजारों उपभोक्ता इस योजना के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 1260 उपभोक्ताओं के घरों में सोलर सिस्टम इंस्टॉल हो चुका है और वे मुफ्त बिजली योजना का प्रत्यक्ष लाभ ले रहे हैं।रजत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर को लेकर भी विभाग की प्रगति को साझा किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर शहर में 70 से 75 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक पारदर्शी और सुगम हुई है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की निगरानी कर पा रहे हैं, उसे बेहतर ढंग से मैनेज कर रहे हैं और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। जागरूकता बढ़ने के साथ स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की स्वीकार्यता में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रजत महोत्सव के माध्यम से जहां विद्युत वितरण कंपनी अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है, वहीं सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को बेहतर, सस्ती और निर्बाध बिजली सेवा का लाभ मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles