23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बैठक प्रारंभ, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों पर मंथन मंत्री और विधायकों ने रूपरेखा की तय, भव्य होगा कार्यक्रम

आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के शीर्ष नेता और अधिकारी शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, भावना वोहरा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। यह बैठक प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे और उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन करने रायपुर आ सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा, आयोजन की रूपरेखा, आमंत्रण प्रक्रिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संसदीय कार्यों के प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा और शेष कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।उल्लेखनीय है कि नवीन विधानसभा भवन राज्य के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य आयोजन की योजना है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक विविधता और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles