Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी फैडरेशन ने चार सूत्री मांगों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में की विशेष चर्चा।

सरकार बदलने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान नई सरकार करेगी लेकिन उसमें भी कोई पहल नहीं होने के बाद अब कर्मचारी भी विरोध पर उतर आए हैं। छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी फैडरेशन के द्वारा आगामी दिनों में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाना है इसे लेकर जिला स्तर पर बैठक आयोजित कर कर्मचारियों को इन मांगों से अवगत कराने के साथ विरोध प्रदर्शन की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

विरोध प्रदर्शन के रूप में एक विशाल मशाल रैली निकाली जाएगी जो रायपुर के इंद्रावती भवन से शुरू होकर ज्ञापन सौंपने के बाद खत्म होगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिलासपुर छत्तीसगढ़ शासकीय कर्मचारी फैडरेशन के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्यों को इन सभी मांगों से अवगत कराते हुए उन्हें इस प्रदर्शन को सफल बनाने के दिशा निर्देश भी दिए गए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा सहभागिता जिले के सदस्यों की हो यह भी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

Exit mobile version