Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में देर रात छत से टपकने लगा पानी, यात्री परेशान।

निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए रवाना हुई छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के छुटने के कुछ देर बाद एम 1 कोच के बर्थ नंबर 1 से 8 तक वाले कूपे के पास प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर लगे एयर कंडीशन से पानी टपकने लगा। देखते ही देखे यहां से तेज धार बहने लगी। इस कूपे में मौजूद पूर्व डी आर सी सी सदस्य रज्जू मौर्य ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की। पूरे रास्ते भर इसकी मरम्मत की कोशिश होती रही, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। जिसके चलते यात्री आराम तक नहीं कर पाए।

Exit mobile version