Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ से अयोध्या की होगी सीधी कनेक्टिविटी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी सहमति।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्होंने श्री गडकरी के निवास कार्यालय में हुई बैठक में राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं तथा आदिवासी क्षेत्रों में एवं अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क परिवहन को और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बनाने नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा, जिन पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में राज्य की सामाजिक और आर्थिक उन्नति तथा सुदूर आदिवासी वनांचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने रायगढ़-धरमजयगढ़-मैनपाट-अंबिकापुर-उत्तरप्रदेश सीमा तक कुल 282 किमी तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। श्री साय ने बताया कि यह मार्ग प्रदेश के चार जिलों से होकर गुजरता है एवं धार्मिक नगरी अयोध्या से छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

Exit mobile version