Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन शहीद वीरनारायण इंटेरनेशनल स्टेडियम रायपुर मे किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग का आयोजन 7 जून से 16 जून तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट मे 6 टीम जिसमे बिलासपुर बुल्स, रायपुर राइनोज, राजनांदगाव पेंथर्स, रायगढ़ लायन्स, सरगुजा टाइगर्स एवं बस्तर बिसन्स शामिल है। इस टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ के 126 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आपको बता दे की बिलासपुर बुल्स टीम के कप्तान शशांक सिंह है। शशांक सिंह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल मे खेल चुके है है।

शशांक सिंह को टीम बिलासपुर बुल्स का कप्तान बनाया गया है। रायपुर में होने वाले टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर शशांक सिंह बिलासपुर पहुंचे हैं। जहां पर रघुराज स्टेडियम में बिलासपुर के खिलाड़ियों के संग जमकर प्रेक्टिस भी किया है। इसमें दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है ताकि इसे भारत की बेहतरीन क्रिकेट प्रीमियर लीग बनाई जा सके। भविष्य में उम्मीद की जा रही है। कि छत्तीसगढ़ की प्रीमियर लीग का भी पूरे भारत में नाम होगा। और इसके लिए स्टेट क्रिकेट संघ भरपूर प्रयास कर रहा है।

Exit mobile version